सुरेंद्र पंवार ने बीते दिनों डीजीपी से रंगदारी मामले में अब तक हुई जांच की प्रगति जानी है। पंवार ने कहा कि रंगदारी मांगने का मास्टरमाइंड अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। मानसूत्र सत्र में इस मुद्दे पर हंगामा न हो, इसलिए एसटीएफ ने तो अपना काम कर दिया था। विधायक चाहते हैं कि मास्टरमाइंड को भी पाकिस्तान से भारत लाया जाए। डीजीपी ने माना है कि मास्टरमाइंड पाकिस्तान में है, इसलिए उसे पकड़ नहीं पा रहे। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद भी उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आईं लेकिन उन्होंने नहीं उठाई।
दुबई से ली थी सिम, पाकिस्तान से फोन
सोहना से भाजपा विधायक संजय सिंह, कांग्रेस के सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, सढोरा से रेणु बाला, सफीदों से सुभाष गांगोली से विदेशी नंबरों से कॉल कर लाखों रुपये की रंगदारी मानसून सत्र से पहले मांगी गई थी। जांच में सामने आया था कि विधायकों को फोन करने के लिए सिम दुबई से ली गई थी और फोन पाकिस्तान से किए गए।
सुभाष गांगोली दे चुके संतुष्टि पत्र
विधायक रेणु बाला ने बताया कि एसटीएफ की टीम उनके पास संतुष्टि पत्र पर हस्ताक्षर करवाने आई थी। उन्होंने मना कर दिया, उनकी इस बारे में सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली से बात हुई थी, उन्हें एसटीएफ की जांच पर अपनी संतुष्टि जता दी है।