फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मंत्रियों और विधायकों की हुई मौज, बढ़ गई सैलरी

Fri, 05 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के लिए खट्टर सरकार ने खजाने के द्वार खोल दिए हैं। सभी के वेतन में दस हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब पचास हजार रुपये की जगह 60 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे। इसके अलावा मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का कार्यालय भत्ता 18 हजार रुपये बढ़ाया गया है। अभी तक उन्हें दो हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे थे, अब 20 हजार रुपये मिलेंगे। ये बढ़ोतरी पहली अप्रैल 2016 से लागू मानी जाएगी। 
विज्ञापन


सरकार ने बीते सत्र में विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ा दिए थे, जबकि इनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की थी। वीरवार को विधानसभा के विशेष सत्र में हरियाणा मंत्रियों के वेतन और भत्ते अधिनियम 1970 में संशोधन कर हरियाणा मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक 2017 पारित किया गया। हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन,भत्ते तथा पेंशन) संशोधन विधेयक 2017 को सर्वसम्मति से पारित कर नेता प्रतिपक्ष के वेतन में बढ़ोतरी की गई। 
विज्ञापन

पूर्व विधायकों की पेंशन और भत्ते भी बढ़ेंगे

हरियाणा विधानसभा में कैप्टन अभिमन्यु
विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का वेतन हरियाणा विधानसभा स्पीकर और उपाध्यक्ष के वेतन एवं भत्ते अधिनियम 1975 में संशोधन कर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन एवं भत्ते (संशोधन) विधेयक 2017 पारित कर बढ़ाया गया। याद रहे कि अभी विधायकों को चालीस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है।

हरियाणा सरकार पूर्व विधायकों की पेंशन और भत्ते भी बढ़ाएगी। इसके लिए विधानसभा में अलग से विधेयक लाया जाएगा। आजाद विधायक जयप्रकाश जेपी ने सदन में इसकी मांग उठाई। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस पर विचार किया जा चुका है। अगले सत्र में इस पर मुहर लगवाई जाएगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें