जेएनयू प्रकरण पर बोलते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इस सारे मामले के पीछे कांग्रेस है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलने का पेटेंट व झूठ बनाने की फैक्ट्री भी कांग्रेस के पास ही है। विज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राफेल मामले पर झूठा प्रचार किया और अब नागरिक संशोधन कानून को लेकर ये दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास बड़ी शिद्दत से कर रही है।
विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता आज केजरीवाल से पूछ रही है कि 15000 सीसीटीवी कैमरे और स्कूल कहां हैं। देश में हो रही बच्चों की मौत के मामले में विज को नसीहत देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को जवाब देते हुए विज ने कहा कि सुरजेवाला पहले अपने राजस्थान में हो रही बच्चों की मौतों को संभाले और बाद में ऐसे बयान दें।