फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडीज में इस बार उठाएंगे सामाजिक मुद्दे ः नेहा धूपिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुझको एडवेंचर प्रिय है। मैं रोडीज को फालो करती थी और यही कारण है कि इसके पांच सीजन बीतने के बाद भी इससे जुड़ी हूं। रोडीज रियल्टी में यूथ से सीधा जुड़ना है। रोडीज ने भी मुझको एक पहचान दी है। यह कहना है नेहा धूपिया का। नेहा धूपिया ने कहा कि मां बनने के बाद वह थोड़ा व्यस्त थीं, लेकिन अब एकदम पूरी ऊर्जा के साथ तैयार हैं। रोडीज के साथ ही वह कुछ नया करते हुए दिखाई देंगे। इसमें वेबसीरीज के साथ फिल्में भी होंगी। नेहा धूपिया ने कहा कि बारिश में जिस तरह से चंडीगढ़ में युवाओं ने रिस्पांस दिया है उससे मालूम पड़ रहा है कि युवा किस कदर रोडीज के लिए उतावले हैं। उन्होंने कहा कि महिला हों या पुरुष सभी में हौसले की आवश्यकता है। चाहे जिम करें या कुछ भी पर हिम्मत ही काम आती है। नेहा धूपिया ने कहा कि मां बनने के बाद उनमें कई बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार रोडीज में कई नए इश्यू आएंगे इसमें नशे से लड़ना, सामाजिक बुराइयों को खिलाफ आवाज भी दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि उनका और रोडीज की टीम का उद्देश्य यूथ को नई दिशा देने के साथ समाज में चेंज लाने का भी है।
विज्ञापन

सर्दी में सरसों का साग और मक्के की रोटी
नेहा धूपिया ने कहा कि चंडीगढ़ में आईं तो उन्होंने यहां सरसों का साग और मक्के की रोटी खाई। उसकी वजह है कि मुंबई में यह नहीं मिलती है। नेहा धूपिया ने कहा कि उनको खाना पीना काफी अच्छा लगता है। चंडीगढ़ में जब भी आती हैं तो ढाबे पर खाना अवश्य खाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें