फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पीजीआई में भी गृह मंत्री अनिल विज एक्टिव मोड में, निपटा रहे फाइलें, कहा- यह जंग भी जीतूंगा

Tue, 24 Aug 2021 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऑक्सीजन लेवल अचानक कम होने के कारण हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। अब उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। वह अपने कार्यालय की फाइलों को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस लेने में दिक्कत होने के कारण हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया है। वे यहां भी लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। वह अपने कार्यालय की फाइलों को निपटा रहे हैं और फोन से अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। अनिल विज का कहना है कि वे हर लड़ाई जीते हैं तो यह जंग भी जीतकर ही लौटेंगे। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उनके बीमारी को लेकर कुछ टेस्ट हुए हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया है। गत शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज का ऑक्सीजन स्तर अचानक कम हो गया था। जिस कारण डॉक्टरों ने उनको पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।

अनिल विज छह बार विधायक बने हैं। वे विधानसभा के सत्र में कभी एक दिन भी अनुपस्थित नहीं रहे लेकिन ऑक्सीजन का लेवल अचानक कम होने के कारण वह पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में शिरकत नहीं कर सके। फिर भी उन्होंने ऑक्सीजन की पाइप लगाकर टेलीविजन पर विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी। 
विज्ञापन


सदन में खली विज की कमी
गृह मंत्री अनिल विज सीनियर मंत्री हैं। उनके विधानसभा में अनुपस्थिति रहने से कमी दिखाई दी। वे मर्यादित तरीके से सदन में अपनी बात रखते हैं और विपक्षी दल पर भी आक्रामक तरीके से निशाना साधते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पीजीआई चंडीगढ़ में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें