फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Rajya Sabha Election: भाजपा को समर्थन देगी हरियाणा लोक हित पार्टी, कार्तिकेय शर्मा को फायदा

Sun, 05 Jun 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो चुका है। भाजपा से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।  
विज्ञापन
gopal kanda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हरियाणा लोक हित पार्टी भाजपा को समर्थन देगी। पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हलोपा सीएम मनोहर लाल के निर्देशानुसार वोट करेगी। हम सीएम और बीजेपी का जो फैसला होगा उसके साथ हैं। गोपाल कांडा के इस एलान के बाद निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को मजबूती मिली है।  

विज्ञापन


हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा मैदान में हैं। भाजपा के 40 विधायक होने से कृष्ण लाल पंवार की जीत तय है। कांग्रेस के 31 विधायक हैं और अजय माकन को जीत के लिए कम से कम 30 वोट जरूर चाहिए। विधायक कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज हैं, वह नामांकन में भी नहीं पहुंचे। 

ये होगा गणित

कुलदीप के वोट न डालने पर 30 में से एक भी विधायक छिटका तो माकन की जीत का गणित बिगड़ जाएगा। कार्तिकेय ने जजपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से पर्चा भरा है, भाजपा का भी उन्हें सहयोग रहेगा। सभी 90 विधायकों के मतदान करने पर पहली सीट जीतने के लिए भाजपा को 31 वोट की जरूरत है। उसके पास नौ वोट बचेंगे, जिसे वह निर्दलीय कार्तिकेय के पक्ष में डलवाएगी। 

इनेलो विधायक अभय चौटाला का समर्थन भी मिलता है तो कार्तिकेय के पक्ष में दस जजपा, छह निर्दलीय, एक हलोपा, एक इनेलो और नौ भाजपा विधायकों को मिलाकर वोट संख्या 27 हो जाएगी। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू सरकार से बाहर हैं और उन्होंने अभी किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय नहीं लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें