फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की तर्ज पर हरियाणा सरकार, सार्वजनिक संपत्ति तोड़ने वालों से करेगी वसूली

Thu, 11 Feb 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली करने का कानून बनाने की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर यह कानून बनाने का आग्रह किया जा रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज यह कानून बनाने के समर्थन में हैं। विज के बाद अब हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी इसका समर्थन किया है। 

विज्ञापन


जेपी दलाल ने कहा कि इसी बजट सत्र में कानून बनाने का विधेयक आ सकता है। वह हाल में दिल्ली से हरिद्वार गए। वहां सभी टोल चल रहे थे, वहां किसी प्रकार का कोई आंदोलन और धरना नहीं है। क्योंकि, वहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अपराध है। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर आरोपियों से वसूली होती है। 


दलाल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि ऐसा ही कानून हरियाणा में भी हो। एक भी रुपये का कोई नुकसान करता है तो उसकी भरपाई सरकार उसी आदमी से करे। सरकारी संपत्ति के नुकसान के लिए आयकरदाताओं से नहीं, नुकसान पहुंचाने वालों से पैसा लेना चाहिए।
विज्ञापन


दलाल ने कहा, उन्हें उम्मीद है इस तरह का विधेयक इस विधानसभा सत्र में आ जाएगा। बता दें कि हरियाणा में आए दिन आंदोलन होते रहते हैं। इनमें कई बार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। अब सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ऐसा कानून बनाने की तैयारी में है, जिसके तहत नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें