फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: हरियाणा में तोड़फोड़ व आगजनी करने वालों की सूची तैयार, पुलिस तलाश में जुटी, विज बोले- बख्शेंगे नहीं

Fri, 17 Jun 2022 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। युवा केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले युवाओं की सूचियां तैयार कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव को किसी सूरत में बर्दाश्त न करने का आदेश दिया है। उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के अधिकांश जिलों में युवा रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। अनिल विज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है, मगर उसकी आड़ में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

ये लोग सेना में जाने वाले नहीं हो सकते, सेना में तो अनुशासित लोग ही जाते हैं। हमारे देश के कुछ शरारती तत्व हर समय मौके की तलाश में रहते हैं कि देश की शांति को किस तरह भंग किया जाए। पुलिस-प्रशासन को पूरी हिदायतें दी गई हैं कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


राहुल गांधी को सभी तरफ अंधेरा दिख रहा
विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सभी तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा है। उनको चीजों के अच्छे पहलू नजर नहीं आते हैं। जीएसटी को सारे देश ने सराहा और हर साल इसका संग्रहण बढ़ रहा है। नोटबंदी को काले धन का कारोबार करने वालों को छोड़ बाकी सभी लोगों ने सराहा है। बीते दिनों पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया, राहुल गांधी को यह समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां देशहित में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें