फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका व संजीव वर्मा की लड़ाई में कूदे अनिल विज, दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईएएस अशोक खेमका द्वारा भी एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस में शिकायत दी गई थी जिस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस को अशोक खेमका की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पंचकूला पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा की लड़ाई में मंगलवार को गृह मंत्री अनिल विज भी कूद गए। इसके बाद दोनों आईएएस की एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों पर देर रात विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ। गृह मंत्री खेमका की पैरवी के लिए दोपहर लगभग दो बजे पंचकूला में डीसीपी मोहित हांडा के कार्यालय पहुंचे और कहा कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज करो।

विज्ञापन


आईएएस संजीव वर्मा ने 20 अप्रैल को पंचकूला पुलिस को हरियाणा भंडारण निगम में नियमों के खिलाफ नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए खेमका सहित चार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी। खेमका ने भी तीन दिन पहले वर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी। खेमका ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि उनकी बेदाग छवि को खराब करने के लिए दुर्भावना से आरोप लगाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि था नियुक्तियों की जांच के लिए बनाई गई समिति फर्जी है इसलिए वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। अब पुलिस ने वर्मा की शिकायत पर खेमका, सेवानिवृत्त प्रबंधक सोमनाथ रतन, सहायक प्रबंधक एससी कांसल व तत्कालीन डीलिंग सहायक नरेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और परवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा-13 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा खेमका की शिकायत पर संजीव वर्मा और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 167,182,195ए, 198, 211, 218, 120-बी में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार सीबीआई जांच की करे सिफारिश: वर्मा
आईएएस संजीव वर्मा ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। सरकार दोनों की तरफ से की गई शिकायतों की सीबीआई जांच की सिफारिश करे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

कार्रवाई न होने पर खेमका ने विज को दी जानकारी
तीन दिन पहले दी शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद अशोक खेमका ने इसकी जानकारी गृह मंत्री अनिल विज को दी। इसका संज्ञान लेते हुए विज डीसीपी कार्यालय पहुंच गए। अशोक खेमका उनसे पहले ही वहां पहुंच चुके थे। विज पंचकूला में पुलिस अलंकरण समारोह में मौजूद थे। खेमका के डीसीपी दफ्तर पहुंचने पर वह भी वहां आ गए। 

विज ने डीसीपी मोहित हांडा को कहा कि खेमका की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि खेमका का संदेश आया था कि उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा। विज ने कहा कि आम आदमी की एफआईआर दर्ज की जाती है तो आईएएस अधिकारी की न हो, ऐसा नहीं हो सकता।

खेमका को पहले भी मिल चुका विज का साथ
खेमका को अनिल विज का साथ पहले भी मिलता रहा है। वह उनकी ईमानदारी के कायल हैं और कई अवसरों पर उनकी तारीफ कर चुके हैं। विज बतौर खेल व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री खेमका को अपने विभागों का प्रधान सचिव भी लगवा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें