फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स की धमकी, 5 जून को करेंगे धर्म परिवर्तन

Sat, 23 May 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर गेस्ट टीचर्स ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। गेस्ट टीचर यूनियन के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर गेस्ट टीचर यूनियन पंचकूला के अध्यक्ष अमित सिंगला ने कहा कि उनके इस आंदोलन में राजकीय अध्यापक संघ, अध्यापक महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ समर्थन कर रहा है।

सिंगला ने कहा कि सरकार और कोर्ट की ओर से 4060 गेस्ट टीचर्स को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। सिंगला ने कहा कि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो 31 मई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर अनशन शुरू करेंगे, फिर भी मांग पूरी नहीं नहीं हुई तो पांच जून को गेस्ट टीचर धर्म परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सावित्री सिहाग ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से गेस्ट टीचर्स की सेवाएं समाप्त करने का नोटिस आया है। उन्होंने कहा कि वर्क लोड कम होने से इनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें