फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः गेस्ट टीचर्स का वेतन 20 से 25 फीसदी बढ़ा, साल में दो बार डीए भी मिलेगा

Sat, 14 Jul 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने साढ़े तेरह हजार गेस्ट टीचर्स का वेतन 20 से 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। हर वर्ष दो बार महंगाई की दर के अनुसार शत-प्रतिशत आधार पर इनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। अब जेबीटी-ड्राइंग टीचर्स को 26 हजार रुपये, मास्टरों को तीस हजार रुपये व स्कूल लेक्चरर को 36 हजार रुपये मिलेंगे। जेबीटी के वेतन में 4285 रुपये, मास्टरों के वेतन में 5999 रुपये और लेक्चरर के वेतन में 6285 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


अभी जेबीटी को 21715, मास्टरों को 24001 और लेक्चरर को 29715 रुपये मिल रहे हैं। वेतन वृद्धि पहली जुलाई 2018 से लागू मानी जाएगी। हर वर्ष पहली जनवरी व पहली जुलाई को हरियाणा के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स’ में होने वाली बढ़ोतरी के बराबर दर से वेतन बढ़ेगा। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि गेस्ट टीचर्स के चार संगठनों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी गुरूवार शाम को बैठक हुई थी। उसमें हुए निर्णय के अनुसार ही वेतन वृद्धि व अन्य निर्णय लिए गए हैं। भाजपा सरकार शुरू से ही अतिथि अध्यापकों के हित में कदम उठाती आई है।

पिछली सरकार ने वर्ष 2006 में अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति की थी जिनको प्रति पीरियड के हिसाब से पैसे दिए जाते थे। इसके बाद उनके वेतन में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी की गई। वर्तमान सरकार ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद 14.52 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित करते हुए जेबीटी-ड्राईंग टीचर, मास्टर व स्कूल लेक्चरर का वेतन पहली जनवरी 2017 से 21,715 रुपए, 24,001 रुपए तथा 29,715 रुपए  प्रतिमाह कर दिया था। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के सरकारी स्कूलों में सेवारत हजारों अतिथि अध्यापकों के हित में निर्णय लेते हुए चार हजार से 63 सौ रुपये के बीच वृद्घि की है। वेतन में अगली बढ़ोतरी पहली जनवरी 2019 को होगी।
विज्ञापन



मैना यादव सहित पांच महिला शिक्षक शनिवार को कराएंगी मुंडन
हरियाणा गेस्ट टीचर्स संघर्ष समिति ने वेतन बढ़ोतरी व अन्य निर्णयों को नकार दिया है। समिति के संयोजक पारस शर्मा ने बताया कि गेस्ट शिक्षक सभी नियम व शर्तें पूरा करते हैं। सीएम मनोहर लाल की ओर से समान काम-समान वेतन के लिए गठित समिति के पास उनकी फाइल लंबित हैं। मौलिक शिक्षा निदेशक की तरफ से उसे भेजा गया है। यह सरकार की उनके साथ वादाखिलाफी है।

इसके विरोध में शनिवार को नई दिल्ली में शिक्षक भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय का घेराव करेंगे। साथ ही पांच महिला शिक्षक मुंडन कराएंगी। इनमें शहीदी की विधवा पत्नी व महिला गेस्ट टीचर्स मैना यादव दोबारा मुंडन कराने जा रही हैं। उनके साथ इंदु मलिक, सरला राजपूत, रीता चौधरी व सुमन मान भी मुंडन कराएंगी।

बेसिक के साथ डीए देते तो और बढ़िया होता : शास्त्री
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ-22 के शिक्षक नेता राजेंद्र शास्त्री व राज्य प्रधान कृष्ण धारसुल ने कहा कि सरकार अगर बेसिक के साथ डीए देती तो और बढ़िया होता। उनकी मुख्य मांग समान काम-समान वेतन व नियमितीकरण की है, जिसके लिए वे संघर्ष करते रहेंगे। वेतन बढ़ोतरी को लेकर जेबीटी व टीजीटी के साथ भेदभाव हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें