फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः ग्रुप डी में 18 हजार पदों पर भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती, उत्तर पुस्तिकाएं तलब

Wed, 30 Jan 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा में ग्रुप डी के 18 हजार पदों के लिए हो रही नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर दाखिल दर्जनभर से अधिक याचिकाओं पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कई आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं को भी तलब कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में आवेदकों द्वारा बड़ी संख्या में याचिका दायर कर नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। याची ने कोर्ट को बताया कि वह आर्थिक आधार पर पिछड़े वर्ग से संबंध रखती है और नियमों के तहत इस वर्ग के आवेदकों को 10 अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान है। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने उसे यह लाभ नहीं दिया। यदि 10 अतिरिक्त अंक मिले होते तो उसका चयन तय था।

 याची ने बताया कि इस भर्ती में पिता की मौत, घर में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी न होने व आर्थिक आधार पर पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 10 अतिरिक्त अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया था। आयोग की लापरवाही के कारण उसे इसका लाभ नहीं मिला। याची ने मांग की कि 10 अंक का लाभ देकर उसकी नियुक्ति का आदेश दे। याची ने कोर्ट को बताया कि इस तरह के कई और मामलों में बोर्ड ने नियमों को अनदेखा किया है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें