हरियाणा सरकार ने आज तीन एचसीएस अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। हिंसा के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई। दरअसल, हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव की जांच रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने कार्रवाई का दौर शुरू कर दिया है। सबसे पहली गाज तीन एचसीएस अफसरों पर गिरी। इनमें पंकज सेतिया, जगदीप सिंह और धर्मेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट में इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
ये तीनों अफसर जाट आंदोलन के वक्त अलग अलग जिलों में तैनात थे। पंकज सेतिया जहां झज्जर के एसडीएम थे वहीं धर्मेंद्र सिंह गोहाना के SDM और जगदीप सिंह हांसी के एसडीएम थे। बताया जा रहा है कि इन तीनों का नाम उन 90 अफसरों में शुमार है, जिन्हें प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में लापरवाह बताया गया है। प्रकाश सिंह की रिपोर्ट आने के बाद मनोहर सरकार ने गृह सचिव पीके दास को भी हटा दिया था।