फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सरकार ने नकल रोकने के लिए निकाला नायाब तरीका, संभल जाएं स्टूडेंट्स

Tue, 14 Feb 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एग्जाम में नकल
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने के लिए बड़ा ही नायाब तरीका निकाला है, जो कईयों पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, हरियाणा सरकार बोर्ड परीक्षाओं में बेशुमार नकल होने का दाग मिटाने के लिए अहम कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नकल का रैकेट तोड़ने के लिए इस बार बीते वर्षों की तुलना बेहद कड़े प्रबंध करेगी। मार्च के पहले सप्ताह शुरू होने वाली परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विभाग, स्कूल शिक्षा बोर्ड से अलग अपनी तैयारी कर रहा है।

प्रदेश के सभी जिलों के लिए व्हाट्स एप नंबर जारी किए जाएंगे, इन पर छात्रों के अभिभावकों के अलावा कोई भी नकल को लेकर शिकायत या वीडियो क्लिप डाल सकता है। क्लिप में नकल की पुष्टि होने पर केंद्र अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी को भी मिलेगी छापा मारने की जिम्मेवारी

एग्जाम में नकल
पीके दास ने बताया कि केंद्र के जिस कमरे में नकल कराई जा रही होगी, वहां ड्यूटी पर तैनात शिक्षक भी निलंबित होंगे। उन्होंने कहा कि नकल के हर साल कई मामले सामने आने पर शिक्षा विभाग की छवि को धक्का पहुंच रहा है। इस बार उन्होंने नकल रोकने के लिए कई विशेष कदम उठाने का निर्णय लिया है। यह पहली बार होगा, जब केंद्र अधीक्षकों को लॉटरी के जरिए स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड या शिक्षक की मर्जी से स्कूल आवंटित नहीं होगा। हालांकि, स्कूल जिले के भीतर ही दिए जाएंगे। वे खुद भी औचक निरीक्षण करेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर सभी जिलों के डीसी को भी परीक्षा केंद्रों पर छापामारी करने की जिम्मेदारी देने का आग्रह किया जाएगा। हरियाणा में हर साल पांच हजार से अधिक अनफेय मीन्स केस (यूएमसी) बनते हैं।

17-18 को गुरुग्राम में लेंगे बैठक : दास
पीके दास ने बताया कि 17-18 फरवरी को वह गुरुग्राम में नकल रोकने को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में सभी डीईओ और बीईओ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन को भी बैठक में बुलाया गया है। सभी से सुझाव लेकर अन्य उपायों के जरिए भी नकल रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि नकल रोकने की शिकायत सही पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें