फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP Murder: डीएसपी की हत्या और अवैध खनन की न्यायिक जांच करवाएगी हरियाणा सरकार, अनिल विज ने दी जानकारी

Thu, 21 Jul 2022 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मेवात में खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंंद्र बिश्नोई को डंपर से कुचल दिया था। इसके बाद से सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा था। 
विज्ञापन
डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में हरियाणा सरकार न्यायिक जांच कराएगी। तावडू क्षेत्र में अवैध खनन की भी जांच कराई जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री से परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। जल्द ही जांच करने वाले जज तय कर लिए जाएंगे। चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान विज ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस को पूरी हिदायतें दे रखी हैं कि इन मामलों में सख्ती बरती जाए। 

विज्ञापन


खनन के बारे में जैसी परिस्थिति होती है उसी प्रकार से पुलिस जाती है। खनन विभाग पुलिस को जानकारी देता है और जितने कर्मचारियों की जरूरत होती है उतने जाते हैं। कई बार कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक खुद भी जाते हैं। तावड़ू क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों की तलाश जारी है। 
धरपकड़ के लिए घर-घर की तलाशी ली जा रही है। 700 जवान में तावड़ू क्षेत्र में तैनात कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार की नीति स्पष्ट है कि अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि तावडू खनन क्षेत्र में माफिया के गुर्गों ने डंपर चढ़ाकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी थी। डंपर चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा में गैंगस्टर पुलिस के निशाने पर हैं: विज
विज ने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर भी पुलिस के निशाने पर हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सात गैंगस्टरों को हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने पकड़ा है। हरियाणा पुलिस की एसटीएफ साइलेंट नहीं हैं, वो काम कर रही है। पंजाब में अपराधियों पर एनकाउंटर करने के संबंध में उन्होंने कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से ही निपटा जाना चाहिए। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेंगें तो लोग अमन व चैन की जिंदगी जी पाएंगे। केंद्रीय जांच एजेसियां हमेशा अलर्ट रहती हैं और अपना पूरा नेटवर्क रखती हैं। समय-समय पर प्रदेश की सरकारें व पुलिस को टिप्स भी देती रहती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें