फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो आईएएस व 29 एचसीएस का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां भेजा गया

Fri, 06 Aug 2021 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महम सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक और महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत को जींद का जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार-2 को एचएसवीपी, गुरुग्राम-2 का संपदा अधिकारी लगाया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और 29 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। आईएएस साकेत कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, अमनीत पी. कुमार की प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सिरसा के एडीसी आईएएस उत्तम सिंह को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया है।

विज्ञापन


एचसीएस अधिकारियों में रेवाड़ी के जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह यादव को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक पद्म सिंह को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

आरटीए करनाल वीणा हुड्डा को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त, फरीदाबाद के एडीसी और जिला नगर आयुक्त डॉ. मुनीष नागपाल को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा, जिला परिषद, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महाबीर प्रसाद को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा सुशील कुमार-1 को सिरसा का एडीसी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन

पलवल के एडीसी सत्येंद्र दुहन को मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), जिला परिषद, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप कुमार को जिला परिषद, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। एचएसवीपी, गुरुग्राम-2 के संपदा अधिकारी मनीषा शर्मा को पुन्हाना का उप मंडल अधिकारी (नागरिक), जिला परिषद सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार-1 को हिसार मंडल, हिसार के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी लगाया है। 

जिला परिषद, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त, जिला परिषद, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार पवारिया को निगरानी एवं समन्वय विभाग का संयुक्त सचिव और विदेश सहयोग विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार, महम सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक और महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत को जींद का जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार-2 को एचएसवीपी, गुरुग्राम-2 का संपदा अधिकारी लगाया है। हरियाणा रोडवेज, भिवानी के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह को लघु एवं मध्यम उद्योग, हरियाणा का संयुक्त निदेशक और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष रंजन बने माइनिंग विभाग में संयुक्त निदेशक

संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा और कलेक्टर, आबकारी आशुतोष रंजन को खान एवं भू-विज्ञान विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। डबवाली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) अश्वनी कुमार को वित्त विभाग का उप सचिव और ओएसडी, माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (मिकाडा) लगाया है। हिसार मंडल, हिसार के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी वेद प्रकाश को जिला परिषद, सिरसा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कालांवाली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) विजय सिंह को पीजीआईएमएस, रोहतक का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया है। 

भूपेंद्र सिंह बहादुरगढ़ के एसडीएम बने
सिरसा के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एचएसवीपी, सिरसा के संपदा अधिकारी का कार्यभार दिया है। विदेश सहयोग विभाग के उप सचिव भूपेंद्र सिंह को बहादुरगढ़ का उप मंडल अधिकारी (नागरिक), नगर निगम हिसार की संयुक्त आयुक्त बेलिना को एचएसवीपी, हिसार के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

मेवात विकास एजेंसी, नूंह के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह को जिला परिषद, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  एचएसवीपी फरीदाबाद के संपदा अधिकारी और नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार-4 को फरीदाबाद मंडल, फरीदाबाद के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी बनाया है।

पंचकूला के संयुक्त आयुक्त बने विनेश कुमार
हरियाणा रोडवेज, पंचकूला के महाप्रबंधक विनेश कुमार को नगर निगम, पंचकूला के संयुक्त आयुक्त, एचएसवीपी हिसार के संपदा अधिकारी उदय सिंह को कालांवाली का उप मंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को फिरोजपुर झिरका का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है। सिरसा के संपदा अधिकारी राजेश पुनिया को डबवाली का उप मंडल अधिकारी (नागरिक), जींद के जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को जिला परिषद, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें