फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दी सौगात: हरियाणा में 1200 अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित, 45 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

Fri, 18 Jun 2021 03:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह प्रदेश की 1200 कॉलोनियों को नियमित करेगी। सरकार के इस फैसले का लगभग 45 हजार परिवारों को लाभ होगा। वहीं खोरी में बेघर हरियाणा के लोगों का पुनर्वास भी सरकार करेगी। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार एनसीआर सहित पूरे प्रदेश में अवैध रूप से बसी 1200 कॉलोनियों को नियमित करेगी। कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से बिजली, पानी, सीवर इत्यादि विकास शुल्क लिया जाएगा। इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार के पास पहले ही आवेदन आए हुए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की। इसके अलावा खोरी के लोगों के पुनर्वास की योजना बनाई जा रही है। डीसी को बेघर हुए हरियाणा के लोगों के पुनर्वास के आदेश दिए गए हैं। अनेक लोग दिल्ली व अन्य प्रदेशों के भी हैं, जिन्होंने यहां घर बनाये थे। उनका पुनर्वास हरियाणा सरकार नहीं करेगी।

1200 अवैध कॉलोनियों के नियमित होने से 45 हजार से अधिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत इत्यादि जिलों में बसी हुई हैं। इनके लोगों की तरफ से नियमितीकरण के आवेदन आये हुए थे, जिनकी जांच कराने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कॉलोनियों में बिजली, पानी व सीवर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास शुल्क लेकर इन कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे व किसी कॉलोनी को नियमित नहीं किया जाएगा।

 1200 अवैध कॉलोनियों में हजारों लोगों ने अपने जीवन की पूरी कमाई लगाकर मकान बनाए हैं। इन्हें नियमित करने की मांग लगातार उठ रही थी। विधानसभा में भी अनेक विधायकों ने इन्हें नियमित करने की मांग की थी। इसलिए सहानुभूति पूर्वक यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें