फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी के लिए तैयारी में जुट जाएं, प्रस्ताव को मिली सरकार की मंजूरी

Tue, 07 Aug 2018 12:10 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबे अरसे से लटके स्पोर्ट्स कोटे से नौकरियों के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उम्मीद है एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरकार खेल कोटे से योग्य खिलाड़ियों को नौकरी देगी। योग्य खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों के बूते खेल विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करेंगे। खेल विभाग पूरी जांच-पड़ताल के बाद संबंधित खिलाड़ी की नौकरी के लिए सरकार को सिफारिश करेगा। तत्पश्चात आउट ऑफ टर्न खिलाड़ियों को उसकी योग्यता के आधार पर विभिन्न महकमों में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


300 खिलाड़ियों ने कर रखा है आवेदन
खेल कोटे से रोजगार के लिए आवेदन प्रदेश के करीब 300 खिलाड़ियों ने विभाग में कर रखा है। आवेदन करने वाले सभी खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता है। उल्लेखनीय है कि इस सरकार के कार्यकाल में अभी तक खेल कोटे से सिर्फ तीन नौकरियां मिली हैं, लेकिन ये नौकरियां भी कोर्ट के आदेश पर पुरानी खेल नीति के तहत अदालत में विचाराधीन केसों के संदर्भ में दी गई है। इनमें 2 कबड्डी और 1 कुश्ती का खिलाड़ी शामिल है।

पूर्व की हुड्डा सरकार में खिलाड़ियों को चेहरा देखकर नौकरी दी जाती थी। पूर्व सीएम ने अपने चेहतों को नौकरियां बांटीं। लेकिन प्रदेश सरकार में खेल कोटे से नौकरियां सिर्फ काबिलियत के बूते दी जाएगी। सीएम ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कुछ दिन में अधिसूचना जारी हो जाएगी और दो से तीन महीनों के भीतर आवेदन करने वालों को नौकरी मिल जाएगी। जबकि अधिसूचना के आधार पर अन्य योग्य खिलाड़ी भी रोजगार के लिए दावा कर सकेंगे।
विज्ञापन

- अनिल विज, खेल एवं युवा मामले विभाग मंत्री, हरियाणा

‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि सात जून के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस मसले का प्रमुखता से उठाया था। इस संदर्भ में ‘खेल कोटे से साढ़े तीन साल में तीन को नौकरी, 207 फाइलों में लटकी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर आवेदन करने वाले खिलाड़ियों का मामला उठाया था। इस पर खेल मंत्री ने जल्द प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें