फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अब अनुबंध आधार पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

Sun, 05 Jun 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : getty
विज्ञापन
हरियाणा में अब अनुबंध आधार पर सरकारी नौकरी का रास्ता साफ। सरकार ने वापस लिया रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर लगी रोक का फैसला। हरियाणा सरकार ने एडहॉक (तदर्थ) या अनुबंध आधार पर नियुक्त व लगाए गए ग्रुप बी, सी और डी के कर्मचारियों के लिए सभी रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर रोक लगाने वाले फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


यह 16 जून, 2014 या इसके बाद बनाई व संशोधित तमाम रेगुलराइजेशन पॉलिसियों के लिए लागू होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजा गया है, जिन्हें उनके प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सभी संबंधित व्यक्तियों को इन निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि रेगुलराइजेशन पॉलिसियों पर रोक का फैसला वापस लिए जाने से इस अवधि के दौरान एडहॉक या अनुबंध आधार पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें