फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा की जिला अदालतों के 12 जजों का तबादला

Sun, 05 Jun 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा की जिला अदालतों के तैनात 12 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें आठ जज पंजाब और चार हरियाणा के हैं। हरियाणा के चार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, जिनमें दो जजों को प्रमोशन देकर सेशन जज नियुक्त किया गया है, के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब के जिन आठ एडिशनल सेशन जजों का तबादला किया गया है, उनमें ललित कुमार सिंगला को लुधियाना से बठिंडा, डॉ. राम कुमार सिंगला को लुधियाना से गुरदासपुर, मनदीप कौर को अमृतसर से लुधियाना, अमरजीत सिंह को बठिंडा से अमृतसर, अंजना को गुरदासपुर से लुधियाना, राजीव कुमार बेरी को गुरदासपुर से लुधियाना, लखविंदर कौर दुग्गल को पठानकोट से मोगा और मनोज कुमार को लुधियाना से गुरदासपुर ट्रांसफर किया गया है।

हरियाणा के चार एडिशनल सेशन जजों में से सुभाष मेहला को जींद और सूर्य प्रताप सिंह को सोनीपत का सेशन जज बनाया गया है जबकि ट्रांसफर किए गए दो एडिशनल सेशन जजों में नीरजा कुलवंत कल्सन को चंडीगढ़ और रूपम को मेवात में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें