फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने लांच किया मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों को सिखाया जाएगा नैतिक व्यवहार
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मंगलवार को मिशन कर्मयोगी हरियाणा (एमकेएच) कार्यक्रम लाॅन्च किया। यह राज्य सरकार के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल है। इस कार्यक्रम से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य सचिव ने यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ-साथ विभाग प्रमुखों और सभी डीसी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सरकारी कर्मचारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना और जवाबदेही को बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में प्रशिक्षण होंगे। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) की महानिदेशक सुश्री चंद्रलेखा मुखर्जी ने बताया कि एमकेएच कार्यक्रम हब-एंड-स्पोक मॉडल को अपनाएगा। हरियाणा सरकार के अनुभवी अधिकारियों से मास्टर ट्रेनर के रूप में काम लिया जाएगा। पहले ये मास्टर ट्रेनर खुद हिपा, हरियाणा पुलिस अकादमी और डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर पंचकूला में गहन प्रशिक्षण से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें