चंडीगढ़। हरियाणा सरकार नए साल की शुरुआत में एडिड कॉलेज स्टाफ को सरकारी काॅलेजों में समायोजित करने की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह आश्वासन उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिया। इससे पहले, कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन और नॉन टीचिंग यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री, मुख्यमंत्री मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और उच्चतर शिक्षा विभाग के एसीएस आनंद मोहन शरण से मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों ने एडिड कॉलेजों के स्टाफ को टेकओवर के विषय में विस्तार से चर्चा की व टेकओवर की प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. विकास चाहर, डॉ. सुदीप, बिजेंद्र कादियान, डॉ. राजेश चौहान, राम कुमार, डॉ. जितेंद्र श्योराण, डॉ. मधु, डॉ. ललिता, डॉ. रविंद्र पाल, डॉ. बलवान, डॉ. प्रदीप श्योराण सहित सभी साथी उपस्थित रहे।