फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीद की फाइल में आए इंटरनेशनल ब्रांड, विज ने लिखा- लेाकल को वोकल करो

Sun, 31 May 2020 05:36 PM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में आशा वर्कर की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए सरकार उन्हें मोबाइल देने पर विचार कर रही है। ऐसे में विभाग के अफसरों ने मोबाइल खरीद के लिए लंबी चौड़ी फाइल मोबाइल कंपनियों के प्रजेंटेशन के साथ लगाकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास भेज दी। मोबाइल खरीद की भनक लगते ही मोबाइल कंपनियां भी सक्रिय हो गईं, जिसमें कई विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर के चक्कर काटने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


ऐसे में अनिल विज ने फाइल पर लिख दिया है कि पीएम हैज सैड बी वोकल फार लोकल। देयरफोर प्रेफरेंस शुड भी गिवेन टू द इंडियन मेड प्रोडक्ट। आशा वर्कर्स को मोबाइल इसलिए दिए जा रहे हैं कि वे जो भी एक्टिविटी करें उसका कंप्यूटर के साथ लिंक हो और सरकार को पता चले कि कहां एक्टिविटी की है और कहां नहीं की है। 


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जो भी काम आशा वर्कर करती हैं। वह उनकी सुपरवाइजर को बताती हैं और मामला कागजों में ही रह जाता है। मोबाइल देने से यह होगा कि सरकार को कंप्यूटर देखकर यह पता चल जाएगा कि क्या काम हुआ। मसलन दवा देने और टीकाकरण का कैंपेन है। आशा वर्कर जाएंगी तो उसकी लोकेशन भी आएगी। क्या दवा दी है वह भी बताना होगा। इनको पेमेंट भी काम के हिसाब से मिलती है। उसी हिसाब से इनके बिल बनेंगे।

मैं तो लिखता रहता हूं आशा वर्कर के लिए बहुत बड़ी संख्या में मोबाइल खरीद रहे हैं। फाइल साइन होने के लिए आई थी नेशनल इंटरनेशनल कई कंपनियों ने आवेदन किया था। मैने फाइल देखने के बाद ही अपनी टिप्पणी लिखी है। चूंकि प्रधानमंत्री महोदय ने लोकल को वेाकल करने के लिए कहा है। ऐसे में उनके आदेशों का पालन होना भी जरूरी है। अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें