फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी छूट: हरियाणा में अब खुले में एकत्रित हो सकेंगे 500 से अधिक लोग, 31 दिसंबर तक बढ़ा लॉकडाउन

Sat, 27 Nov 2021 09:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शनिवार शाम महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की पाबंदियों में बड़ी छूट दी है। अब खुले में 500 से अधिक लोग एक साथ एकत्रित हो सकेंगे। हालांकि इसके लिए डीसी से पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। भीड़ जुटाने में कोविड मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 दिसंबर 2021 सुबह पांच बजे तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अभी प्रदेश में लॉकडाउन की बंदिशें 28 नवंबर सुबह पांच बजे तक लागू थीं। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शनिवार शाम महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए। पूर्व में दी गई छूट लागू रहेंगी। डीसी अपने-अपने जिलों में सरकार की हिदायतों को सख्ती से लागू करें। बंदिशों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नो मास्क-नो सर्विस सख्ती से लागू हो, चूंकि संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करवाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए महामारी से बचने के लिए पूरी एहतियात बरतें। डीसी जिलों में टेस्ट, ट्रेस, ट्रैक, टीकाकरण व निवारण की नीति के अंतर्गत काम करें। सरकारी कार्यालय में बिना मास्क सेवाएं न देने के आदेश सख्त से लागू किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें