फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा को मिला श्रेष्ठ राज्य पुरस्कार, नीरज चोपड़ा को ‘स्पोर्ट स्टार ऑफ दी ईयर’ सम्मान

Sun, 20 Mar 2022 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय हॉकी टीम (महिला) को ‘श्रेष्ठ टीम पुरस्कार’ से नवाजा गया। गौरतलब है कि यहां भारतीय हॉकी टीम (महिला) में नौ खिलाड़ी हरियाणा से थीं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खेलों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ राज्य पुरस्कार’ इस बार हरियाणा को मिला है। लगातार तीन वर्ष के विजेता ओडिशा और अन्य सभी राज्यों को पछाड़कर हरियाणा ने यह पुरस्कार पाया है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य के लिए आठ अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


एसीईएस स्पोर्ट स्टार अवॉर्ड्स हिंदू ग्रुप द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह में राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह ने राज्य की ओर से ‘खेलों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ राज्य पुरस्कार’ प्राप्त किया। सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाली जूरी विशेष रूप से हरियाणा की खेलों के प्रति लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता और ओलंपियन चैंपियन तैयार करने की राज्य की प्रवत्ति से अत्यंत प्रभावित थी। 

एसीईएस स्पोर्ट्स स्टार अवॉर्ड्स हिंदू ग्रुप द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने ‘स्पोर्ट स्टार ऑफ दी ईयर’ एवं ‘बेस्ट प्लेयर ईन ट्रेक एंड फील्ड’ का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार, सुमित आंतिल को ‘बेस्ट पैरा मेल स्पोर्ट्सपर्सन’, रवि दहिया को ‘व्यक्तिगत खेल में श्रेष्ठ खिलाड़ी’, सविता पुनिया को ‘टीम में श्रेष्ठ खिलाड़ी’, भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) को ‘ओलंपिक (टीम) में बेस्ट मूवमेंट’ और ‘नेशनल टीम ऑफ दी ईयर’ और भारतीय हॉकी टीम (महिला) को ‘श्रेष्ठ टीम पुरस्कार’ से नवाजा गया। गौरतलब है कि यहां भारतीय हॉकी टीम (महिला) में नौ खिलाड़ी हरियाणा से थीं।
विज्ञापन


शहीदी दिवस पर 23 को उचाना में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे डिप्टी सीएम 
23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर उचाना में ‘शहीद सम्मान मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरी झंडी दिखाकर करेंगे। डिप्टी सीएम ने युवा, महिला, पुरुष वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदी दिवस पर शहीदों के सम्मान में होने जा रही इस मैराथन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लें और शहीदों को नमन करें। 

13 किलोमीटर की यह मैराथन सुबह 6.30 बजे खटकड़ टोल प्लाजा से शुरू होते हुए सिवानिया स्कूल तक जाएगी। महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में जूनियर, सीनियर, मास्टर लेवल की यह मैराथन दौड़ होगी। इसके लिए प्रतिभागी ऑनलाइन पोर्टल www.bhagatsingh.info पर अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज करवा सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 22 मार्च तक जारी रहेगी। मैराथन पूरी करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें