फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupendra Hooda: वाड्रा लैंड डील मामले में खुल कर बोले पूर्व सीएम, कहा-वकील भी तुम, दलील भी तुम...

Sun, 06 Nov 2022 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किरण चौधरी और सैलजा के आदमपुर उपचुनाव में न आने पर हुड्डा ने कहा कि किरण चौधरी बरोदा और ऐलनाबाद उपचुनाव में क्यों गईं थीं वहां किसने बुलाया था।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाड्रा लैंड डील मामले में मुकदमों से जूझ रहे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा...अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम, जिसे चाहो हराम कर दो, जिसे भी चाहो हलाल कर दो...।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बात मैं विधानसभा में भी कह चुका हूं कि एक इंच जमीन का गुनहगार नहीं हूं। अब राजनीति पहले की तरह नहीं रह गई। सरकार चुनाव में अपने काम गिनाने के बजाए मेरे कार्यकाल की बातें शुरू कर देती है। यह पूछने पर कि सीएम मनोहर लाल अक्सर अपनी जनसभाओं में कहते हैं कि एक पूर्व सीएम को जेल हो चुकी है और कुछ लाइन में हैं।  हुड्डा ने कहा कि इन सब बातों का कोई औचित्य नहीं है। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट में तो वाड्रा का नाम तक नहीं था। वाड्रा को ढींगरा आयोग ने पूछाताछ के लिए भी नहीं बुलाया।

भाजपा ने तो आदमपुर उपचुनाव में यह भी कहा कि कांग्रेस के बाकी नेता नहीं आए, लेकिन मैं पूछता हूं कि भाजपा के दोनों मंत्री चुनाव में कहां गए थे। वे आदमपुर उपचुनाव में क्यों नहीं दिखे। पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया कहां थे। जहां तक बात कांग्रेस नेताओं के न आने की है तो सभी को अध्यक्ष और प्रत्याशी ने फोन किए थे। मेरे फोन करने का कोई मतलब नहीं बनता था।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा हुड्डा का जेल जाने का समय 
आदमपुर उपचुनाव में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बयान दिया था कि हुड्डा अब दोबारा सीएम नहीं बनेंगे। उनका जेल जाने का समय आ गया है। उनके लिए जेल में कमरा तैयार है।

किरण चौधरी बरोदा और ऐलनाबाद क्यों गईं थीं 
किरण चौधरी और सैलजा के आदमपुर उपचुनाव में न आने पर हुड्डा ने कहा कि किरण चौधरी बरोदा और ऐलनाबाद उपचुनाव में क्यों गईं थीं वहां किसने बुलाया था। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नेताओं को बुलाया था। यह कहना वाजिब नहीं है कि हुडडा साहब बुलाते तो मैं जाती।  

मैं न तो रिटायर हुआ हूं और न ही टायर्ड:
2024 में कांग्रेस का चेहरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं होंगे या दीपेंद्र हुड्डा होंगे? इस सवाल पर हुड्डा ने कहा कि अभी न तो मैं रिटायर हुआ हूं और न ही टायर्ड हुआ हूं। 2024 अभी दूर है। कांग्रेस में पार्टी ने जो कहा  मैने हमेशा उस पर अमल किया है।

कांग्रेस ने भाजपा, जजपा और कुलदीप से अकेले मुकाबला किया 
आदमपुर उपचुनाव में करीब 35 गांव में कांग्रेस को लीड मिल रही है। 10 से 12 गांव ऐसे हैं जहां भाजपा को वोट मिले हैं। चूंकि अधिकतर लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। इसलिए कांग्रेस जीतेगी। नतीजे आने पर तस्वीर साफ हो जाएगी। आदमपुर में कांग्रेस ने भाजपा, जजपा और कुलदीप से अकेले मुकाबला किया है।

जीटी रोड पर बड़ी रैली की तैयारी 
भूप्रेंद्र सिंह हुड्डा जीटी रोड पर बड़ी रैली की तैयारी कर रहे हैं। पानीपत में यह रैली करवाने की तैयारी है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जीटी रोड पर भाजपा का फोकस है क्योंकि पार्टी के अधिकतर विधायक यहीं से हैं। लिहाजा इस बार जीटी रोड पर हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें