फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट से हरियाणा को चाहिएं ये सौगातें

Tue, 08 Jul 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आशातीत सफलता के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटखनी देने की सोच रहे भाजपा के सांसदों के लिए रेल बजट चुनौती से कम नहीं है। मोदी सरकार ने हरियाणा के दो सांसदों को मंत्री बनाकर तोहफा दे दिया है।
विज्ञापन


अब असली तोहफा रेल बजट में भाजपा सांसदों की बात को मान कर ही मिलेगा। राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्ज्जर के अलावा हरियाणा की जनता को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और वीके सिंह से भी उम्मीद है।

प्रदेश की जनता यह जानती है कि भले ही सुषमा स्वराज और वीके सिंह के चुनाव क्षेत्र अलग रहे हैं, लेकिन वे हरियाणा के हितों को नजर अंदाज नहीं कर सकते।

लिहाजा इस बार रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के पिटारे से हरियाणा को कई बड़ी घोषणाओं और रेल रूट का तोहफा मिल सकता है। संभव है एनसीआर, अंबाला, यमुनानगर की कुछ लंबित योजनाओं को गति मिल जाए।
विज्ञापन

मिल सकती है इनकी मंजूरी

यमुना नगर-चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। यह मामला कई वर्षों से योजना आयोग के पास अटका हुआ है।

सांसदों ने रेल मंत्री को सूची सौंपी
हरियाणा के अधिकतर सांसदों ने कोच फैक्ट्री, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज, बॉटलिंग प्लांट और नई रेल लाइन जैसी सूची रेल मंत्री को सौंपी है।

सांसदों की ये हैं मांगें
गुड़गांव से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी रेल लाइन योजना की स्वीकृति की मांग की हैफरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर की बॉटलिंग प्लांट की मांग हैअंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन सहित अन्य मांगें की हैंअशोक तंवर के समय स्वीकृत अग्रोहा सिरसा रेल लाइन का काम शुरू करने की मांग सांसद चरणजीत सिंह की हैहिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ से हिसार को जोड़ने की मांग की है
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन से चल सकती हैं नई ट्रेनें

अंबाला रेल मंडल उत्तर हरियाणा का बड़ा केंद्र है, यहां से कई नई ट्रेनों का चलना प्रस्तावित है। रेल मंत्री की मेहरबानी यदि अंबाला मंडल पर हो गई तो हरियाणा की जनता के लिए लाटरी लग जाएगी।

घोषणाएं हुईं, लेकिन काम नहीं हुए:
असंध कैथल करनाल से रादौर वाया यमुनानगर रेल लाइन बिछाने की घोषणा हुई, लेकिन काम नहीं हुआजगाधरी से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन की घोषणा हुई, लेकिन काम नहीं हुआमेवात में रेल लाइन योजना शुरू हो चुकी है, लेकिन काम नहीं हुआहांसी रोहतक रेलवे लाइन को मंजूरी दी, लेकिन काम नहीं हुआअग्रोहा सिरसा रेल लाइन का प्रोजेक्ट पिछले बजट में मंजूर हुआ, अब स्थानीय सांसद कर रहे हैं पैरवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें