फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के खिलाफ भाजपा का 'आरोप पत्र'

Thu, 28 Aug 2014 01:17 AM IST
कुलदीप चहल/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की पिच पर भाजपा और कांग्रेस में घमासान होने वाला है। इस मैच में जहां कांग्रेस ‘हूटिंग’ का बदला ‘वोटिंग’ से लेने के लिए तैयार है, तो भाजपा भी ‘आरोप पत्र’ की बॉलिंग करने वाली है। कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल को आरोप पत्र के जरिये जनता के सामने रखेगी, जिसमें कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की तैयारी कर ली है। भाजपा कांग्रेस को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों पर उसके रिपोर्ट कार्ड के जरिये जहां कांग्रेस को बैकफुट पर लाने में जुटी है, वहीं अपने लिए सत्ता के सिहांसन का रास्ता साफ करना चाह रही है।

हालांकि मोदी लहर के बाद कॉनफिडेंट दिख रही भाजपा किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करना चाहती और अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस को उसी के आंकड़ों में घेरना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हरियाणा नंबर वन का कार्ड तो खेला है, लेकिन साथ ही पानीपत में हुई रैली में भी ऐलान कर दिया कि कैथल की हूटिंग का बदला वोटिंग से लिया जाएगा।

भाजपा और कांग्रेस दोनों की तैयारी

भाजपा जल्द ही कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर जन अदालत में रखने जा रही है। बताया जाता है कि इस आरोप पत्र में कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल हुए हुए भ्रष्टाचार, नौकरियों के आवंटन में भेदभाव, जमीन अधिग्रहण में धांधलेबाजी, विकास कार्यों में भेदभाव, मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आदि को हथियार बनाया है।

यह वे मुद्दे हैं, जो सीधे जनता से जुड़े हैं। ऐसे में कांग्रेस की राह यह आरोप पत्र मुश्किल कर सकता है। इसी आरोप पत्र को आधार बनाकर भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है।

उधर, कांग्रेसी किसी भी सूरत में तीसरी बात सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इसी के लिए जहां ताबड़तोड़ घोषणाएं हो रही हैं, वहीं लगातार जिला स्तरीय नेताओं के संपर्क में आलाकमान है। लेकिन परेशानी कांग्रेस के लिए यह है कि पार्टी में टिकट के दावेदार कहीं अधिक है। यही स्थिति भाजपा की भी है।
विज्ञापन

दिलचस्प होगा चुनावी मैच

दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कांग्रेस हाईकमान को अपने आंकड़ों पर भरोसा है। ऐसी स्थिति में भाजपा व कांग्रेस के बीच यह चुनावी मैच काफी दिलचस्प होता जा रहा है।

भाजपा विधायक दल नेता व कैंट एमएलए अनिल विज के मुताबिक ‘कांग्रेस के दस सालों के कार्यकाल को लेकर भाजपा आरोप पत्र तैयार कर रही है।

उम्मीद है कि जल्द ही इसे जन अदालत में पेश किया जाएगा। इस में कांग्रेस कार्यकाल में हुए विभिन्न जनविरोधी कार्यों व अन्य मुद्दों की सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें