फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 7 गंभीर

Wed, 27 Aug 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना के ताजपुर रोड पर बुधवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब दो गुटों में खूनी टकराव हो गया। टकराव इतना भयानक था कि एक बार तो इस टकराव ने ढंढारी कांड की याद दिला दी।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां भी चलाई। एक गुट के सदस्यों ने तो दूसरे गुट के घर पर पथराव कर दिया। इस मारपीट में दोनों गुटों के लगभग सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों को गोलियां भी लगी।

सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स वहां मौके पर पहुंच गई। एकगुट की तरफ से तो पहले हाइवे जाम कर दिया गया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया। उसके बाद प्रदर्शनकारी ताजपुर रोड की तरफ गए। वहां पर प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


इस दौरान एडीसीपी 4 सतवीर सिंह अटवाल, एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह और थाना डिवीजन सात के एसएचओ गुरतेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
Trending Videos

दोनों गुटों के सात लोग घायल

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को बड़ी मुश्किल के शांत किया। इस मारपीट में दोनों गुटों के सात लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। वहां उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एक गुट के अनिल कुमार ने कहा कि उनकी जेल के पास डेयरी है। उनका भाई दीपक अपनी गाड़ी में दूध लेकर घर समीप स्थित पुरानी डेयरी पर लाया था। वहां पर दूध बिक्री किया जाता है। वहां रोजाना उनकी गाड़ी खड़ी होती है, वहीं पर उनके भाई ने गाड़ी खड़ी की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार नशे की हालत में तीन युवक आए।

उन्होंने हार्न मारना शुरू कर दिया और गाड़ी पीछे करने को कहने लगे। जब उनके पिता रमेश कुमार ने उन्हें कुछ समय रुकने के लिए कहा तो इस दौरान युवकों ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी।

बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया। इस दौरान तीन दर्जन से भी ज्यादा युवकों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उनका भाई सुनील कुमार सुंदरी वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। बचाव में उन्होंने भी पत्थर चलाए।
विज्ञापन

कहासुनी बदल गई मारपीट में

अनिल कुमार ने कहा कि वे तीनों किसी तरह अपने घर में घुसे तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई और उनके घर में पथराव कर शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए। इलाके के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर वहां से फरार हो गए।

वहीं दूसरे गुट में बनारसी ने कहा कि डेयरी वाले की किसी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उनकी मारपीट भी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया। इस दौरान उनकी झुग्गियों में रहने वाले कुछ युवक वहां पर बैठे हुए थे। डेयरी वालों का एक लड़का आया।

उन्होंने आते ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हवा में पांच छह गोलियां चला दी। उसके बाद हमलावरों ने सामने से ही पांच-छह गोलियां चलाई। इनमें से दो गोलियां मुकेश की टांग और एक गोली मिंटू की बाजू पर लग गई।

उसके बाद एक युवक ने मिगलेश के पेट में तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। जब लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए।

एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने कहा कि दोनों गुटों में काफी मारपीट हुई है। एक दूसरे पर उन्होंने पत्थर भी बरसाए हैं और इस घटना में छह गोलियां चली हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग घायलावस्था में अस्पताल में उपचाराधीन है। इस वजह से किसी के बयान नहीं हो सके हैं। दोनों गुटों के घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें