फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्कूली बच्चों का वर्दी भत्ता हुआ दोगुना

Wed, 03 Aug 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों को वर्दी के लिए दिए जाने वाले भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि महंगाई कई गुना तक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे में वर्तमान राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्दी के लिए दिया जाना वाला भत्ता बढ़ाया जाए। नए निर्णय के अनुसार अब प्रति बच्चा स्कूल वर्दी लागत को प्राथमिक स्तर पर 400 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये और अपर-प्राथमिक स्तर पर 1000 रुपये करने का निर्णय किया है ताकि विद्यार्थी सभी मौसमों में पहनी जाने वाली दो वर्दियां ले सकें। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिशन आदि के लिए सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर प्रशासनिक ढांचे में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें