फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : रेवाड़ी में रिकवरी दर सबसे अधिक, एनसीआर व जीटी बेल्ट के जिलों में ज्यादा मौतें

Tue, 20 Apr 2021 02:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रेवाड़ी जिले की रिकवरी दर इस समय सबसे अधिक है, जबकि जींद और फतेहाबाद की रिकवरी दर सबसे कम है। इस समय पूरे प्रदेश में मात्र पांच जिले ही ऐसे हैं, जहां की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से ऊपर है। इनमें महेंद्रगढ़ 95, पलवल-94, नूंह और रोहतक की 91 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच गिर रही रिकवरी दर लगातार खतरे की घंटी बजा रही है। इस समय प्रदेश में रिकवरी दर 99 प्रतिशत से गिरकर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जिलों की बात करें तो दक्षिण हरियाणा के जिलों की रिकवरी दर जीटी बेल्ट के जिलों के मुकाबले अच्छी है। 

विज्ञापन


रेवाड़ी जिले की रिकवरी दर इस समय सबसे अधिक है, जबकि जींद और फतेहाबाद की रिकवरी दर सबसे कम है। इस समय पूरे प्रदेश में मात्र पांच जिले ही ऐसे हैं, जहां की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से ऊपर है। इनमें महेंद्रगढ़ 95, पलवल-94, नूंह और रोहतक की 91 प्रतिशत से अधिक है। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल मार्च माह में कोरोना ने प्रदेश में दस्तक दी थी। अपने चरम होने के बावजूद प्रदेश की रिकवरी दर अच्छी रही थी। 99 प्रतिशत से लेकर यह 95 प्रतिशत तक रही थी। लोग संक्रमित हो रहे थे लेकिन इम्यूनिटी के चलते जल्द ही कोरोना से पार पा लेते थे। इस बार लगातार रिकवरी दर गिर रही है। जनवरी माह से लेकर अब तक यह आंकड़ा 95 प्रतिशत से 87 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है। 

विज्ञापन

यहां मौत का आंकड़ा भी कम
एक तरफ पूरे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं प्रदेश के ऐसे भी जिले हैं, जहां कोरोना को मरीजों ने मात दी है। अब तक चरखीदादरी (26), नूंह (31), पलवल (37), महेंद्रगढ़ में 22 मरीजों की मौत हुई है। इसके विपरित जीटी बेल्ट और एनसीआर के जिलों में मौत का आंकड़ा अधिक है। सबसे अधिक मौत फरीदाबाद और गुरुग्राम में हुई हैं। 
  • जिला :            रिकवरी दर
  • रेवाड़ी               96.61
  • महेंद्रगढ़           95.69
  • पलवल            94.97
  • नूंह                 92.28
  • रोहतक           91.51
  • यमुनानगर     89.75
  • फरीदाबाद      89.88
  • कैथल           89.62
  • पंचकूला       87.23
  • कुरुक्षेत्र        87.09
  • भिवानी       87.40
  • झज्जर       87.70
  • चरखी दादरी 87.68
  • अंबाला       87.51
  • पानीपत     86.93
  • सिरसा      86.72
  • सोनीपत    84.21
  • हिसार      86.52
  • गुरुग्राम   84.62
  • करनाल   82.89
  • फतेहाबाद 80.79
  • जींद        80.03
नियमों का पालन जरूरी : डॉ. वीना सिंह
पिछले डेढ़ माह से प्रदेश में कोरोना के केस बढ़े हैं और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, यह बहुत गंभीर बात है। रिकवरी दर भी गिर रही है। इसलिए हमें पहले के मुकाबले अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और नियमों का पालन करें। लक्षण होने पर अपना चेकअप जरूर कराएं और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। पिछले साल के मुकाबले इस बार लोग कोरोना के प्रति बेपरवाह हुए हैं, जिसका नतीजा ये है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें