फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुआ संक्रमण : चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में 1681 पॉजिटिव मिले, 12 मरीजों की जान गई

Tue, 20 Apr 2021 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली

सार

सोमवार को चंडीगढ़ में जिन चार मरीजों की मौत हुई, उनमें मौलीजागरां निवासी 45 साल की महिला, सेक्टर-22 निवासी 70 साल का वृद्ध, सेक्टर-30 निवासी 60 साल का वृद्ध और मनीमाजरा निवासी 76 साल का वृद्ध शामिल है। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी से ग्रसित थे। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी (चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला) में सोमवार को 1681 नए संक्रमित मिले। सबसे अधिक 792 मोहाली, 612 चंडीगढ़ और 277 लोग पंचकूला में संक्रमित मिले। यही नहीं, सोमवार को 12 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मृतकों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के चार-चार लोग शामिल थे। उधर, राहत की बात यह है कि 429 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर पहुंचे।

विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ में जिन चार मरीजों की मौत हुई, उनमें मौलीजागरां निवासी 45 साल की महिला, सेक्टर-22 निवासी 70 साल का वृद्ध, सेक्टर-30 निवासी 60 साल का वृद्ध और मनीमाजरा निवासी 76 साल का वृद्ध शामिल है। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी से ग्रसित थे। 

शहर में मिले संक्रमितों में 322 पुरुष और 290 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3006 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 612 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 106 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3804 हो गई है, जबकि अब तक 417 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा 61 संक्रमित मिले। वहीं, सेक्टर 44 में 19, सेक्टर 45 में 17, सेक्टर 46 में 20, सेक्टर 47 में 22, सेक्टर 49 में 21, सेक्टर 38 में 15, सेक्टर 30 में 14, सेक्टर 22 में 20 ,सेक्टर 15 में 11, सेक्टर 35 में 11, सेक्टर 43 में 19 मरीज मिले हैं।

मोहाली में चार ने तोड़ा दम
मोहाली में संक्रमण के 792 नए मामले सामने आए। वहीं, चार की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 36865 हो गई है, जबकि जान गंवाने वालों की संख्या 506 हो गई है। सोमवार को मोहाली शहर में 222 और ढकोली में 331 मामले सामने आए हैं, जबकि खरड़ में 102, घडुआं में 43, डेराबस्सी में 65, बूथगढ़ में 11, बनूड़ में एक, लालड़ू में तीन और कुराली में संक्रमण के 14 मामले सामने आए हैं। सोमवार को 609 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब जिले में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या 29969 हो गई है, जबकि 6390 केस सक्रिय हैं।

पंचकूला में आठ दिन में 14 की गई जान
पंचकूला में कोरोना संक्रमण से 8 दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 277 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले पंचकूला के हैं। अब तक जिले में 172 लोग जान गंवा चुके हैं। रिकवरी रेट 86.24 फीसदी पर आ चुका है।

कोरोना संक्रमण की वजह से गोलपुरा के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सेक्टर-20 के रहने वाले 79 वर्षीय पुरुष की भी संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना से पिंजौर के 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राजीव कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें