- वार्ड नंबर उम्मीदवार
- 1 रूप चंद
- 2 राजविंद्र कौर
- 3 सन्नी ढिल्लों
- 4 हरीश चंद्र
- 5 राजेश मेहता
- 6 रिषवीत कौर
- 7 सुमित कुमार
- 8 हरजीत सिंह
- 9 मेघा गोयल
- 10 मिथुन वर्मा
- 11 कविता देवी
- 12 सुरेंद्र कौर
- 13 भिवनेश त्रिखा
- 14 मंजीत बराड़
- 15 पुनीत
- 16 वरिंद्र दीक्षित
- 17 कर्मजीत कौर
- 18 रविंद्र कुमार
- 19 तेजेंद्र सिंह
- 20 परमिंद्र कौर
सोनीपत नगर निगम पार्षद उम्मीदवार
- वार्ड नंबर उम्मीदवार
- 1 मनीष सैनी
- 2 सुरेंद्र नैयर
- 3 अनुज छाबड़ा
- 4 दीपिका गर्ग
- 5 दलेल सिंह
- 6 रेणु कपूर
- 7 रवि कुमार
- 8 प्रीतम कौशिक
- 9 राजीव कुमार
- 10 राखी गोस्वामी
- 11 मंजू शर्मा
- 12 संजय चौधरी
- 13 सुनीता सरोहा
- 14 सूर्य दहिया
- 15 अनिल गुप्ता
- 16 एडवोकेट मोनिका
- 17 नवीन
- 19 बिजेंद्र मलिक
- 20. नीतू दहिया
नोट : वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी।
निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जजपा ने कमर कस ली है। इसके लिए जजपा ने चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी भी नियुक्त किए हैं। जजपा की तरफ से निकाय चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने बताया कि पंचकूला नगर निगम के चुनाव प्रचार की कमान सौंपते हुए विधायक राम निवास वाल्मीकि को प्रभारी और पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला को सह प्रभारी बनाया है।
वहीं, अंबाला नगर निगम में जजपा विधायक रामकरण काला बतौर प्रभारी और पार्टी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल बतौर सह प्रभारी चुनाव प्रचार का कार्य संभालेंगे। इसी तरह पार्टी ने सोनीपत नगर निगम में चुनाव प्रचार का जिम्मा विधायक अमरजीत ढांडा को सौंपा है। जबकि सुरेश मित्तल सह प्रभारी होंगे।
नगर पालिकाओं में चुनाव प्रचार के लिए उकलाना में राज्यमंत्री अनूप धानक को प्रभारी और राजेंद्र लितानी को सह प्रभारी, सांपला नगरपालिका में विधायक जोगीराम सिहाग को प्रभारी और राम मेहर ठाकुर को सह प्रभारी, धारूहेड़ा नगर पालिका में विधायक देवेंद्र बबली को प्रभारी और कमलेश सैणी को सह प्रभारी, रेवाड़ी नगरपरिषद में चुनाव प्रचार के लिए राजकुमार रिढाऊ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।