फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा सीएम के ओएसडी जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Wed, 22 Nov 2023 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

10 महीने पहले ही जवाहर यादव ने सीएम कार्यालय ज्वाइन किया था। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह ओएसडी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का भी कार्यभार देख चुके हैं।
 
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल और जवाहर यादव। - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह दूसरी बार है, जब जवाहर यादव ने ओएसडी के पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


10 महीने पहले ही उन्होंने सीएम कार्यालय ज्वाइन किया था। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह ओएसडी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 

2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का भी कार्यभार देख चुके हैं। साल 2008 से 2010 तक वह भाजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2013 में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर थे। चुनाव जीतने के बाद उन्हें साल 2014 में ओएसडी नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें