फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सीएम बनते ही नायब सिंह सैनी ने 12 जिलों को दी बड़ी सौगात, खुश हो जाएंगे अन्नदाता

Wed, 13 Mar 2024 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी काम में जुट चुके हैं। शपथ ग्रहण और विश्वास मत हासिल करने के बाद उन्होंने किसानों को बाढ़ में खराब हुई फसलों का मुआवजा जारी किया। इसके अलावा दयालु स्कीम के तहत 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। वहीं पांच सीवरमैन को नमस्ते आईडी और आयुष्मान कार्ड सौंपे।
विज्ञापन
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पद ग्रहण करने के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता को सौगात देना शुरू कर दिया है। सीएम नायब सिंह ने 2023 में बाढ़ के कारण खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा जारी किया है। 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिले शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में बाढ़ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए 2,43,287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया। इसमें से जांच के बाद 84,483 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की पुष्टि हुई। इसका रिकॉर्ड किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया।

इसके सत्यापन के बाद प्रदेश के 33,483 किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी 2023 के दौरान आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अन्य फसलों का 130 करोड़ 88 लाख रुपये का मुआवजा किसानों को सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। इस प्रकार किसानों को 2023 में 218 करोड़ 83 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2200 परिवारों को जारी की 108 करोड़ की राशि

बुधवार को सीएम ने दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 4327 लाभपात्रों के बैंक खातों में 166 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि सीधे डाली गई है। इस प्रकार अब तक कुल 7211 लाभपात्रों को 274 करोड़ 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार दे चुकी है। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु पर एक लाख से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

सीएम ने पांच सीवरमैन को नमस्ते आईडी और आयुष्मान कार्ड सौंपे

सीएम नायब सिंह ने नमस्ते मित्र योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सीवरमैन गुरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सैंटी, राजेश कुमार और जसविंद्र को नमस्ते आईडी और आयुष्मान कार्ड सौंपकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि वंचित समाज के महिला और पुरुष स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए वे सूरज पोर्टल पर आवेदन कर ऋण प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से आर्थिक तौर पर समृद्ध बने महिला व पुरुषों के अनुभव भी साझा किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें