फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल बोले- जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने राहुल के दाएं हाथ को उतारा, जमानत भी मुश्किल से बची थी

Sun, 08 Nov 2020 07:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

  • सीएम ने जींद उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणदीप सुरेजवाला पर साधा निशाना 
  • कांग्रेस पर तंज कसा और बोले- भले ही सीट कम हुई हों, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा
विज्ञापन
हवन करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में भाजपा कार्यालय के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जींद चुनाव में सभी ने अपनी किस्मत आजमाई। भाजपा को हराने के लिए पूरा जोर लगाया। कांग्रेस ने राहुल के दाएं हाथ को जींद उपचुनाव में उतारा, आखिर उनकी हवा खराब हो गई। जमानत भी दो-चार सौ वोट से ही बची। 

विज्ञापन


उपचुनाव में जीत हासिल हुई, विधानसभा चुनाव में भी जीत मिली। भले ही विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें घटीं लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा है। हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली और फिर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई।

पहली सरकार के दौरान हरियाणा में पार्टी का वोट प्रतिशत 33 प्रतिशत था, जो दूसरी पारी में बढ़कर 36 प्रतिशत हो गया। इतना ही नहीं ग्रामीण स्तर पर 70 प्रतिशत और शहरी स्तर पर 90 प्रतिशत और स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश में मेयर की पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आईं। 
विज्ञापन


जहरीली शराब से हुई मौतों के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा
पानीपत और सोनीपत में जहरीली शराब से हुईं मौतों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार के पास अभी तक की जानकारी के मुताबिक कई आरोपियों को पकड़ लिया गया है और एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में देशी शराब के अवैध कारोबार को खत्म करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें