सभी टिकट चाहते हैं। यदि उन्हें कह दिया जाए कि एक कमरे में जाकर एक उम्मीदवार पर सहमत हो जाओ तो वे सिर फटौव्वल कर लेंगे। इसीलिए टिकट का फैसला बड़ों पर छोड़ दिया जाए। उनकी व पीएम नरेंद्र मोदी की भी मजबूरी है, टिकट एक को मिलेगा, गुलाब की पंखुड़ी एक को दी जाएगी। बाकी उनका समर्थन करें। जो चुनाव नहीं लड़ेगा, उसे भी काम दिया जाएगा।
नायब सैनी को नारायणगढ़ से विधायक चुना गया, फिर वे मंत्री बनें, अब वे सांसद हैं। इस बार नारायणगढ़ से किसी ओर को टिकट देना होगा। जिला परिषद हो, पंचायत समिति हो या फिर कोई अन्य अदायरा। सभी जगह पार्टी नेताओं के लिए काम है। जो चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्हें भी काम दिया जाएगा। इसीलिए एकजुट होकर आज के बाद नेता के जयकारे लगाना छोड़ दें। नारे केवल दो लगाएं, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।
कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला पर शहर में सभी चौक-चौराहों से जमकर निशाना साधा और कहा कि उनका सूरज डूब चुका है। इस बार कैथल से भी भाजपा विजयी होगी। ईमानदारी, पारदर्शिता, सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता, परिवारवाद का खात्मा जैसी उपलब्धियों के आधार पर जनता से फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा और लोगों पर फूलों की वर्षा की।
जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, करनाल के विधायक संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर खुली बस में सवार थे।