उन्होंने कहा कि अकालियों ने शुरू से ही बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की है। वहीं सीबीआई पर केंद्र सरकार के इशारे पर बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।
क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत में पहुंची राज्य सरकार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत पहुंच चुकी है ताकि इसकी सही जांच कर इसे कानूनी नतीजे तक पहुंचाया जा सके। पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे को जानबूझ कर सीबीआई को सौंपा ताकि केंद्रीय एजेंसी की जांच को प्रभावित किया जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में महंगा हुआ बस का सफर, बढ़ा किराया हुआ लागू, जानें कितनी हुई वृद्धि
ठोस बात न करना सुखबीर की पुरानी आदत : कैप्टन
1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी द्वारा तथ्यों को भटकाने के आरोपों पर सुखबीर बादल पर पलटवार करते हुए कैप्टन ने कहा कि जब दंगे हुए, तब सुखबीर बादल अमरीका में थे, भारत में क्या हुआ, उन्हें कुछ नहीं पता। कैप्टन ने कहा कि ठोस बात न कर इधर-उधर की बातें करना सुखबीर की पुरानी आदत है।