फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े और भ्रष्ट अफसरों पर भी कसेगा शिकंजाः मुख्यमत्री

Thu, 15 Sep 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में बड़े और भ्रष्ट अफसरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने हर स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही है। बुधवार को उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो बड़े और भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


कार्रवाई करने के मामले में विजिलेंस के रास्ते में कोई अड़चन नहीं आएगी। ऐसे मामलों में कोई मंत्री कोई  सिफारिश नहीं करेगा। विजिलेंस ब्यूरो के सेक्टर-23 भवन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई करती रही है। क्या छोटे कर्मचारी ही भ्रष्टाचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को इतनी शक्तियां दी गईं हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद विजिलेंस ने 334 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 58 पब्लिक सर्वेंट हैं और इनमें से 31 को सजा मिल चुकी है। फरीदाबाद और करनाल में विजिलेंस के दफ्तर खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें