फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेते ही एक्शन मोड में दिखे खट्टर

Mon, 27 Oct 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बनने के 48 साल बाद रविवार को पहली भाजपा सरकार का मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में गठन हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों और लगभग एक लाख समर्थकों की मौजूदगी में खट्टर ने मुख्यमंत्री पद, छह अन्य ने कैबिनेट मंत्री और तीन ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ लेते ही खट्टर सरकार एक्शन मोड में नजर आई। शपथ के बाद खट्टर ने न केवल सचिवालय जाकर काम संभाला बल्कि वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अफसरों की बैठक लेकर गवर्नेंस पर अपने इरादे भी जाहिर किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि सरकार सिर्फ मंत्रियों की नहीं बल्कि अफसरों की भी है और उन्हें भी बराबर जवाबदेही से काम करना होगा।
Trending Videos

बैठक में मिलकर काम करने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री खट्टर ने हाल ही के विधानसभा चुनाव का सफलतापूर्वक संचालन करवाने के लिए अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सभी अधिकारी सरकार के साथ मिलकर अच्छा कार्य करेंगे।

बैठक में मुख्य सचिव शकुंतला जाखू ने कहा कि अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस पर कार्य करने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों के लिए चुनौती होती है।

अधिकारियों को इसे नियमित कार्य न मानकर अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सभी अधिकारी नई सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

बैठक में 75 से अधिक प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री खट्टर को उनके अधीन विभागों की जानकारी दी।

सोनिया के दामाद पर लटकी जांच की तलवार

हरियाणा में नई भाजपा सरकार बनने के साथ ही सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर जांच की तलवार लटकने लगी है। राज्य की नई सरकार में रविवार को शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही कैबिनेट मंत्रियों अनिल विज और कैप्टन अभिमन्यु ने ऐलान कर दिया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भूमि घोटालों की व्यापक जांच के लिए भाजपा सरकार जल्द ही आदेश जारी करेगी।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछली सरकार के समय के जमीन घोटाले होने के आरोपों की जांच होगी। विज ने कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनन कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अनिल विज ने कहा कि किसानों से करीब 70 हजार एकड़ जमीन लेने के बाद भारी लाभ लेकर बेची गई। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर चाहे रॉबर्ट वाड्रा हों या भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नौकरियों की दुकानों को बंद कराया जाएगा

भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु पहले ही चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्यों के भूमि संबंधी मामलों में जांच के मामले में केंद्र सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता, लिहाजा हरियाणा में भाजपा सरकार बनते ही इस मामले की जांच करवाई जाएगी।

अंबाला में रविवार देर शाम अनिल विज ने कहा कि हुड्डा और वाड्रा की जमीन डील की भी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। विज मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वर्करों और जिला अफसरों से मिलने पहुंचे थे।

विज ने कहा कि पिछली सरकार ने सूबे में जमकर घपलेबाजी की है। हुड्डा से लेकर उनके मंत्री, विधायक तक घपलों में संलिप्त रहे हैं। विज ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जो नौकरियों की दुकानें खुली हैं, उन्हे भी तुरंत बंद करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें