11 को पीएम करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 11 मार्च को पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 7000 करोड़ रुपये की परियोजना है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
- 214 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा -दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस-वे बल्लभगढ़ मोहना रोड़ पर चार लेन एलिवेटिड सड़क की आधारशिला।
- करनाल में 127 करोड़ रुपये की लागत से खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक के फ्लाईओवर की आधारशिला।
- महेंद्रगढ़ में 114 करोड़ रुपये की लागत से अटेली मंडी में 61 गांवों के लिए नहर आधारित जलापूर्ति योजना का उद्घाटन।
- चरखी दादरी में 112 करोड़ रुपये की लागत से निमर बाढेसरा में 35 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का उद्घाटन।
- फतेहाबाद में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेल का शिलान्यास।
- पंचकूला में 87 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट भवन का शिलान्यास।
- बिलासपुर में 87 करोड़ रुपये की लागत से खोजकीपुर को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर एचएलब्रिज का निर्माण।
- रोहतक में 65 करोड़ रुपये की लागत से सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर व 61 करोड़ रुपये की लागत से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की आधारशिला।
- नूहं में नए 126 घरों के निर्माण की आधारशिला।
- 60 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर-कोसली सड़क का सुदृढ़ीकरण।
- सोनीपत में 59 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नये ऑडिटोरियम भवन की आधारशिला।
- हिसार में 55 करोड़ रुपये की लागत से बरवाला में जलापूर्ति योजना का संवर्धन।
- 53 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी-बावल सड़क का सुधार।
- 51 करोड़ रुपये की लागत से महम-कलानौर सड़क के सुधार कार्य का शिलान्यास।
- 46 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआईएमएस रोहतक में गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला।
- जींद में 39 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक सोलर ग्रिड पॉवर सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट की आधारशिला।
- 36 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सूचना आयोग हरियाणा के भवन का उद्घाटन।
- 36 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआईएमएस रोहतक में ब्यॉज हॉस्टल।
- कैथल में 32 करोड़ रुपये की लागत से कैथल के लाडना चक्कू में राजकीय कन्या महाविद्यालय की आधारशिला।
- हिसार के गांव डाटा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास।