फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM खट्टर बोले, नेताओं को चोर समझने लगी है देश की जनता

Mon, 23 Nov 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पेहोवा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक भाषण के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने अपना दर्द सभी के सामने बयां कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की विडंबना है कि लोगों का राजनीतिज्ञों पर विश्वास नहीं रहा और लोग राजनीतिज्ञों को शक की नजर से देखते हैं। जनता पॉलिटीशियन को चोर समझने लगी है। यह छवि लंबे समय से बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि समाज के हालात को देखकर पीड़ा होती है। इस पीड़ा को खत्म करने के लिए सरकार संस्थाओं के साथ मिलकर काम  करेगी। इसके लिए संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की राजनीति के प्रति धारण बदलेगी और राजनीति पर खोया विश्वास फिर से कायम करेगी। लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए राजनीति को स्वच्छ बनाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों से सरकार को सहयोग करने को कहा

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि आज समाज को अच्छी और समाज सेवा करने वाली संस्थाओं की जरूरत है। संस्थाओं का भी एक लक्ष्य है लोगों की सेवा करना। सरकार भी लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने और सेवा करने का काम कर रही हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सरकार सिर्फ लोगों से टैक्स वसूल करती है।

अगर लोगों का विश्वास सरकार और संस्थाओं पर कायम हो जाए तो लोग विकास में हर संभव सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं लेकिन टैक्स नहीं देते है अगर सब टैक्स दें तो प्रांत और देश तरक्की करने लगे।

धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे पेहोवा
मुख्यमंत्री पिहोवा के गांव मांडी में श्री उदासीन ब्रह्म अखाड़ा ट्रस्ट की ओर से संत बाबा श्रीचंद जी महाराज के जयंती समारोह पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विशाल रक्तदान शिविर व बाबा श्री चंद जी महाराज के नाम से बनने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शिलान्यास किया। उन्होंने निशक्त लोगों को ट्राईसाइकिल भी बांटी। मुख्यमंत्री ने स्कूल के लिए 11 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें