फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार: मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से सीधा संवाद, कहा- युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन के लिए काम कर रही सरकार

Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं वेबिनार में डेढ़ घंटे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इसे दूर करेंगे।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को सही दिशा व मार्गदशन मिले और उनकी ऊर्जा का सदुपयोग हो तो वह राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में कारगर साबित होगी। इसके लिए उन्हें सक्षम मार्गदर्शक का अनुसरण भी अतिआवश्यक है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है, इसको दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को यहां राइजिंग यूथ टॉक कार्यक्रम के तहत 1500 युवाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से निजात दिलाने के लिए 8 राज्यों का संयुक्त कार्यालय पंचकूला में खोला गया है।

इसके अलावा, एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृति के प्रति युवाओं को सचेत एवं जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ बेटी बढाओ अभियान की तर्ज पर सामाजिक अभियान चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के युवाओं के लिए आदर्श रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को सारथी, साथी व गुरु की आवश्यकता जीवन के हर मोड़ पर होती है। इसलिए युवाओं को विकट परिस्थितियों में सहयोग देने वाला गुरुधारण करना चाहिए।

राष्ट्र विकास ही मूलमंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति व्यवस्था समाज के लिए घातक है। सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में युवाओं को आगे बढ़ाने और राजनीतिक विकास के बड़ेे लक्ष्य रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेजों में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए पासपोर्ट बनाने की योजना लागू की है। विदेशों में भेजने के लिए विदेश सहयोग विभाग का गठन किया गया है। विदेशों से एमओयू किया जाएगा जिससे युवाओं को कठिनाई न हों।

मुख्यमंत्री आवास पर लाइब्रेरी स्थापित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर भी बड़ी लाइब्रेरी का स्थापित की गई है। इसमें हजारों की संख्या में पुस्तकें रखी जाएंगी, जिन्हें लोगों ने उन्हें भेंटस्वरूप प्रदान की हैं। शीघ्र ही इस लाइब्रेरी का उदघाटन पदम श्री, साहित्य एवं खिलाड़ियों से करवाया जाएगा। इसके अलावा, युवा मंडल स्पोर्ट्स क्लबों के पंजीकरण का कार्य खेल एवं युवा मामले विभाग को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी पब्लिसिटी गजेंद्र फोगाट, आईटी हैड ध्रुव मजूमदार, आरजे सिमरन, विदेश सहयोग विभाग से पवन चौधरी, निदेशक युवा कल्याण मनीष जांगड़ा सहित राइजिंग यूथ टॉक कार्यक्रम से लाखों युवा जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें