फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में दो अहम फैसले, जाट आरक्षण पर बुलाई बैठक

Thu, 10 Mar 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में दो अहम फैसले लिए गए, लेकिन जाट आरक्षण पर कोई चर्चा नहीं हुई। 14 मार्च से हरियाणा का बजट शुरू होगा। बजट सत्र से पहले हुई इस कैबिनेट बैठक में जाट आरक्षण विधेयक के प्रारूप पर चर्चा होनी थी, लेकिन करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में जाट आरक्षण पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में जो दो अहम फैसले लिए गए, उनमें एंबुलेंस पर टैक्स घटाकर 6 की बजाय 2 प्रतिशत करना शामिल है। इस फैसले से करीब 2500 एंबुलेंस संचालकों को राहत मिली है। दूसरे अहम फैसले में 1948 के भू चकबंदी कानून में बदलाव किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रामविलास शर्मा ने बताया कि राज्य की जनता के हित में भू चकबंदी कानून लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुरथल गैंगरेप मामले के दोषियों को कतई नहीं बख्शे जाने की बात कही। शर्मा ने माना कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा का बयान। 12 मार्च को होगी सर्वदलीय बैठक। जाट आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर बुलाई बैठक। शाम 5 बजे हरियाणा निवास में होगी बैठक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें