फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा जल्द करेगी चार सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, हिसार से कैप्टन की संभावनाएं बढ़ीं

Fri, 22 Mar 2024 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा अब तक हरियाणा में छह सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर चुकी है। इनमें करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल उम्मीदवार हैं। वहीं, सिरसा से डा. अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और अंबाला से बंतो कटारिया शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिले हरियाणा के सीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भाजपा दस में से छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, मगर चार सीटों पर घोषणा अब भी बाकी है। हालांकि पार्टी ने हिसार और रोहतक से उम्मीदवार लगभग फाइनल कर कर लिए हैं। वहीं, सोनीपत व कुरुक्षेत्र लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श अंतिम चरण में है। हालांकि पार्टी अब इंतजार के मूड में नहीं है। पार्टी किसी भी दिन टिकटों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हिसार से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। संघ भी चाहता है कि कैप्टन ही हिसार से चुनाव लड़े। हालांकि यहां से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का भी नाम चल रहा है। मगर पार्टी का एक परिवार एक टिकट का सिद्धांत उनके सामने आड़े आ रहा है। 

दरअसल उनके बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा से विधायक हैं। ऐसे में उनकी राह में थोड़े कांटे हैं। वहीं, पार्टी इस लोकसभा क्षेत्र से जाट बिरादरी को ही टिकट देने के मूड में है। ऐसे में कैप्टन का ही पलड़ा भारी है। वहीं, रोहतक से मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का भी नाम चर्चा में सबसे आगे हैं। एक दिन पहले उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके टिकट मिलने का पोस्टर भी जारी कर दिया था। बाद में सांसद के मीडिया को-आर्डिनेटर से इसे मात्र अफवाह बताया था। हालांकि रोहतक से बाबा बालकनाथ का नाम भी चर्चा में है।
विज्ञापन


सोनीपत में रमेश कौशिक का टिकट कटना तय है। पार्टी यहां से गैरजाट उम्मीदवार उतारना चाहती है। पार्टी फोरम में भाजपा नेता व पहलवान योगेश्वर दत्त, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली और समालखा से भाजपा से चुनाव लड़ चुके शशिकांत का नाम चर्चा में है। शशिकांत का नाम दो दिन पहले ही चर्चा में आया है। 

वहीं, नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी कुरुक्षेत्र में भी उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पा रही है। यहां से कांग्रेस के पूर्व सांसद व उद्योगपति का नाम चर्चा में आया था, मगर बात सिरे नहीं चढ़ी है। ऐसे में पार्टी किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन


भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चारों सीटों पर चर्चा कर चुका है। ऐसे में कभी भी टिकटों की अंतिम सूची जारी हो सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें