फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: विनेश के सामने चुनाव लड़ने वाले को मिला पुरस्कार, कांडा के खिलाफ नामांकन वापस लेने वाले को भी इनाम

Sun, 31 May 2026 01:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के सामने चुनाव लड़ने वाले को पुरस्कार मिला है। वहीं, गोपाल कांडा के खिलाफ नामांकन वापस लेने वाले को भी इनाम मिला है। विनेश के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कैप्टन योगेश बैरागी को समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
गोपाल कांडा और कैप्टन योगेश बैरागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार डेढ़ साल बाद भाजपा ने उन नेताओं को पुरस्कार के तौर पर चेयरमैन नियुक्त किया, जिन्होंने पार्टी के हर फैसले को सबसे ऊपर माना। मुश्किल समय में भी धैर्य में बनाकर रखा। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से ओलिंपियन पहलवान और वर्तमान में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कैप्टन योगेश बैरागी को समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


भले ही चुनाव विनेश ने जीता हो, मगर चर्चे योगेश के भी खूब थे। जाट बहुल्य क्षेत्र से जब कोई लड़ना नहीं चाह रहा था तो योगेश ने बिना कुछ कहे पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया था और विनेश से मात्र सात हजार वोटों से हारे थे।

अब पार्टी ने उन्हें चेयरमैनी देकर उन्हें रिटर्न गिफ्ट किया है। भाजपा सरकार ने सिरसा के रोहतास जांगड़ा को श्रम कल्याण बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सिरसा से टिकट दिया था। चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी थी, मगर मगर ऐन वक्त पर भाजपा का गोपाल कांडा को समर्थन देने पर पार्टी ने उनसे अपना नामांकन वापस लेने को कहा। 
विज्ञापन

 

जांगड़ा ने बिना कुछ कहे अपना नामांकन वापस ले लिया। रोड बिरादरी से आने वाले एडवोकेट वेदपाल ने 2019 में पुंडरी से चुनाव लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में वह फिर से टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और संगठन में काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारी संभाली और पार्टी ने अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

 

इसी तरह से सुभाष कलसाना, जो शाहबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, उन्हें भी सरकार ने हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की प्रबंधन कमेटी में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। सोहाना के रहने वाले सुभाष बंसल को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन की मैनेजिंग कमेटी में सरकारी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 

 

करनाल के सभी सीटें भाजपा के पास
हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में सैनी धर्मशाला के प्रधान गुरनाम सैनी हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर काम करने वाली सुनीता दांगी को पार्टी ने अब मौका दिया है और उन्हें हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बनाया गया है। करनाल के प्रभारी भारत भूषण जुयाल हरको बैंक के चेयरमैन नियुक्त किया है। करनाल के सभी सीटें भाजपा के पास हैं और सांसद भी भाजपा का है।

हरियाणा सरकार ने अमित सैनी को पुरस्कार के तौर पर हरियाणा कला परिषद गुरुग्राम जोन के अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। अमित सैनी ने सीएम सैनी के कई गाने गाए हैं और चुनाव के वक्त युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

 
विज्ञापन

लोक गायक बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद हिसार जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद में वाइस चेयरमैन बनाया है। गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद रोहतक जन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें