फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पेशे से किसान व कपड़ा व्यापारी रहे मोहन लाल बड़ौली, जानिए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में...

Tue, 09 Jul 2024 07:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana BJP New President: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। मोहन लाल बड़ौली को नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली का मुंह मीठा कराते सीएम नायब सैनी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इसी साल कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव हैं। विस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक मोहन लाल बड़ौली को नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। मोहन लाल बड़ौली सोनीपत राई से विधायक हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेशाध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सैनी के पास ही यह पदभार था। हम आपको भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बीते 29 वर्षों से भाजपा के साथ हैं। इससे पहले वह 6 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। 
 
  • पंडित मोहन लाल बड़ौली का जन्म साल 1963 में सोनीपत जिले की राई तहसील के बडौली गांव में हुआ था।
  • उनके पिता पंडित काली राम कौशिक विख्यात कवि थे और पंडित लख्मीचंद की रागनियों के प्रशंसक थे।
  • मोहन लाल बड़ौली पेशे से किसान भी हैं और कपड़े के व्यापारी भी रहे हैं।
  •  मोहनलाल बड़ौली साल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 
  • 1995 में वे भाजपा में आए और उन्हें मुरथल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
  • पंडित मोहनलाल बड़ौली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) राज में जिला परिषद के लिए चुने गए। पहली बार भाजपा से सोनीपत में कोई व्यक्ति जिला पार्षद चुना गया। 
  • साल 2019 में उन्होंने राई से विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार राई से भाजपा के टिकट पर कोई व्यक्ति विधायक बना। 
  • 2020 में वे भाजपा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने।
  • 2021 में हरियाणा प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने। 
  • विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।
  • 2024 में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने और लोकसभा चुनाव समिति के भी सदस्य रहे। 
  • अब उन्हें भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें