फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा से 11 कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द

Fri, 18 Mar 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के निलंबित कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध कर सदन से बायकाट करने के दोषी 11 कांग्रेस विधायकों का वीरवार को निलंबन रद्द कर दिया गया। वहीं, तीन कांग्रेस विधायक जिन्होंने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ दी थीं और स्पीकर ने जिन्हें छह माह के लिए निलंबित किया था, उनका निलंबन रद्द करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


वीरवार को सदन में निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने यह मांग रखते हुए कहा कि सदन में एसवाईएल और जाट आरक्षण के दो अहम मुद्दे चल रहे हैं। सबसे पहले एसवाईएल का मुद्दा है, जिस पर बहस में कांग्रेस के साथियों को भी बुला लिया जाए तो अच्छा होगा क्योंकि पंजाब की तरह हमें भी मिलकर लड़ना चाहिए। जयप्रकाश के इस प्रस्ताव का सदन के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी समर्थन करते हुए स्पीकर से कहा कि कांग्रेस के विधायकों को 5 बैठकों के लिए निलंबित किया गया था।

सदन की चार बैठकें हो चुकी हैं, इसलिए एक बैठक की छूट देते हुए कांग्रेस विधायकों को सदन में बुला लिया जाए। इस पर स्पीकर ने कांग्रेस के 14 में से 11 विधायकों का निलंबन वापस लेने का फैसला सुनाया। हालांकि, उन्होंने छह माह के लिए निलंबित तीन कांग्रेस विधायकों कुलदीप शर्मा, जगबीर और जयवीर के बारे में कुछ नहीं कहा। स्पीकर के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने मांग की कि कांग्रेस के बाकी तीनों विधायकों को भी सदन में आने की अनुमति दे दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ निलंबन का फैसला वापस लेकर विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जाए, जिस पर तीनों को जवाब देना होगा। इस पर कैप्टन अभिमन्यु ने एतराज जताते हुए कहा कि गलती मानना और गलती का प्रायश्चित करना जरूरी है, लेकिन तीनों विधायकों ने कभी अपने कृत्य के लिए क्षमा प्रार्थना नहीं की, न ही उन्हें कोई प्रायश्चित है। कैप्टन ने कहा कि जिस तरह अभिभाषण की प्रतियां फाड़ी गईं, उससे सदन की गरिमा को चुनौती दी गई है। सदन उन्हें इसका बोध कराए।

उन्होंने कहा कि हम उनके मांगें बिना ही दया कर रहे हैं। कविता जैन ने कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द किए जाने के स्पीकर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर तीनों विधायक माफी मांगते हैं तो उन्हें सदन में बुला लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सदस्य तीनों कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग कर रहे हैं, वह तीनों से माफी लिखवाकर लाएं।

इस पर जयप्रकाश ने कहा कि वे सभी 14 कांग्रेस विधायकों की ओर से सदन से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हमें लड़ाई मिलकर लड़नी चाहिए इसीलिए मैं किसी अन्य सदस्य के लिए माफी मांग रहा हूं। तब, संसदीय मामले मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्पीकर से आग्रह किया कि तीनों विधायकों के बारे में विचार किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें