फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दुष्यंत चौटाला को मिली धमकी, बोला-दुनिया के सबसे बड़े गैंग से बोल रहा हूं

Tue, 15 Oct 2019 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन दुष्यंत चौटाला से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन कॉल दुबई से किसी पवन नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जेजेपी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने अपने आपको दुनिया के सबसे बड़े गैंग का सदस्य बताया है। धमकी मिलने के बाद दुष्यंत ने हरियाणा के डीजीपी व जींद के एसपी को सूचना भेज दी है। 

जींद के एसएसपी अश्विन शैणवी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की तरफ से उन्हें मैसेज कर शिकायत की गई थी, हालांकि इस मामले में उन्हें लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। इस संदर्भ में उनसे बात हुई है। वह इस मामले की लिखित में शिकायत दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर रही है। जेजेपी सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम सात बजे दुष्यंत चौटाला के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से फोन आया। 
विज्ञापन


फोन उनके सहायक ने उठाया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पवन बोल रहा है। ‘तू बहुत उल्टा-पुल्टा बोल रहा है। ज्यादा मत बोल कम बोल।’ साथ ही कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े गैंग पाबलो एस्कोबार गैंग का सदस्य है। दुष्यंत ने फोन आने के बाद प्रदेश के डीजीपी व जींद के एसपी की मैसेज कर इसकी जानकारी दी और ऑडियो उपलब्ध करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें