फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल बोले-हिरासत और विरासत से नहीं, शराफत से चलती है भाजपा, राहुल की तारीफ की

Thu, 17 Oct 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच साल में भाजपा ने प्रदेश में राजनीति के मायने बदल दिए हैं। कांग्रेस, जजपा और इनेलो जहां परिवारवाद से बाहर नहीं निकलीं, वहीं भाजपा ने इस व्यवस्था को तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। प्रदेश की जनता इस बात की गवाह है। सीएम बुधवार को महम हलके के कस्बा लाखनमाजरा में पार्टी प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कुछ लोग सियासत में आते हैं तो उसे अपनी रियासत समझकर राज करते हैं, कुछ नेता विरासत से सियासत में आते हैं, जैसे पहले होता था कि रानी का पुत्र ही उत्तराधिकारी होगा। जैसे पहले बाप-बेटे की राजनीति होती थी। मनोहर लाल यहीं नहीं रुके और कहा कि कुछ पार्टियां तो हिरासत से भी चलती हैं। 

ये पार्टी भी पिता-पुत्र की पार्टी है। एक बेटा दूसरी पार्टी चला रहा है तो दूसरा अलग पार्टी। लेकिन भाजपा ना तो रियासत से चलती है, ना हिरासत से ना विरासत से बल्कि शराफत से चलती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि निंदाना और महम मेरी मां हैं और इनका कर्ज कभी नहीं उतार सकता। इस विधानसभा में एक कदम आप लोग बढ़ा दो, आगे का काम मेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने मंच से की राहुल की तारीफ, लेकिन कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर अध्यक्ष नहीं मिला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठाई तो राहुल गांधी ने अच्छा फैसला लिया और कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बोले, अब गांधी परिवार के अंदर से कोई पार्टी अध्यक्ष नहीं बनेगा, लेकिन तीन महीने तलाश के बाद भी पूरे देश में कांग्रेस को अध्यक्ष बनने वाला नहीं मिला। वहीं ढाक के तीन पात सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया।

जितनी चद्दर हो, उतने पैर पसारने चाहिए 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2014 की तरह अब फिर फ्री-फ्री-फ्री का घोषणा पत्र जारी किया। कहां से लाएंगे रुपये। जितनी जरूरत हो उतना ही देना चाहिए और जितनी चादर हो उतने ही पैर पसराने चाहिए। घोषणा पत्र में करोड़ों रुपये की घोषणा कर दी। अर्थशास्त्रियों ने कहा कि चार जन्म लेकर भी इस घोषणा पत्र की बातें पूरी नहीं हो सकतीं। भाजपा ने संकल्प पत्र में वही कहा जो कर सकते हैं, क्योंकि म्हारी नीयत साफ है। ये फर्क साफ दिखता है।

जब सीएम बोले, 370 क्या कांग्रेस को काट्टे है
सीएम ने कहा कि जब 370 की बात होती है तो कांग्रेसी कहते हैं यह कोई मुद्दा नहीं है। कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में 370 की चर्चा क्यों कर रहे हैं, तो मैं कहूंगा कि 370 क्या कांग्रेस को काट्टे है (काटती है)। प्रदेश में सबसे ज्यादा शहीद हैं, आतंकवाद को खत्म करना जरूरी था। आज 370 की चर्चा हर घर में है। 370 खत्म नहीं होती तो शहादत का सिलसिला नहीं रुकता।

जो खाया है उसे भी निकाल लूंगा 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। प्रधानमंत्री ने नारा दिया था कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा, हमने इसे आगे बढ़ाया और कहा कि ना खाएंगे, ना खाने देंगे और जिसने गलत तरीके से खाया उसका भी निकाल लेंगे। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नुकसान गरीब जनता को होता है। आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार बनाने के मूड में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें